Anupamaa फेम गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी को किया अंडरवॉटर किस, फैन्स बोले- आग लगा दी...

By: Pinki Tue, 15 Feb 2022 2:08:58

Anupamaa फेम गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी को किया अंडरवॉटर किस, फैन्स बोले- आग लगा दी...

टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की भूमिका में नजर आने वाले गौरव खन्ना रियल लाइफ में पत्नी आकांक्षा संग काफी रोमांटिक हैं। टीवी टाउन का यह कपल हॉट जोड़ियों में शुमार किया जाता है। दोनों ही अक्सर अपने मशी रोमांटिक फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते है। हाल ही में दोनों ने अंडरवॉटर पैशनेट किस वीडियो शेयर कर फैन्स के होश उड़ा दिए हैं।

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा खन्ना ने अंडरवॉटर पैशनेट किस का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक चेतावनी भी जारी की है। आकांक्षा ने लिखा, 'क्यूपिड (गॉड ऑफ लव) कॉल था, उन्हें अपना तीर वापस चाहिए था, क्योंकि हम कोई साधारण कपल नहीं। हमने अपनी पहचान अलग बनाई और अलग जगह रखी है (इस केस में हम दोनों ही डूब रहे हैं) हम दोनों ने वैलेंटाइन डे एक दिन पहले जो मना लिया है। चेतावनी, यह वीडियो केवल उन्हीं कपल्स के लिए है जो प्यार में डूबे हुए हैं।'

आकांक्षा और गौरव के इस पैशनेट किस वीडियो को देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। कॉमेंट के जरिए फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आग लगा दी है। ऐसे ही रहना।' एक और फैन ने लिखा, 'अब तक का बेस्ट वीडियो जो मैंने देखा है। आप दोनों इसी तरह रोमांटिक अंदाज हमारे साथ शेयर करते रहना।'

आपको बता दे, 'अनुपमा' में गौरव खन्ना का अनुज कपाड़िया किरदार घर-घर में अलग पहचान बना चुका है।

'अनुपमा' शो में गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया, अनुपमा संग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते नजर आएंगे। दर्शकों के बीच इनकी परफॉर्मेंस की काफी सराहना होती नजर आती है।

ये भी पढ़े :

# Khesari Lal Yadav ने सरसों के खेत में को-एक्ट्रेस को लगाया रंग, होली से पहले गाना हुआ वायरल; VIDEO

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com